गिरते रुपये ने रोकी पेट्रोल पर मिल रही राहत, आज नहीं घटे दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आने और घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बुधवार को दिखा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आने और घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बुधवार को दिखा है.

बुधवार को गिरते रुपये और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चारों महानगरों में इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है.

Advertisement

के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल मंगलवार की कीमतों पर ही मिल रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 76.23 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. कोलकाता में 79.10, मुंबई में 83.68 और चेन्नई में 79.18 रुपये प्रति लीटर कीमतें बनी हुई हैं.

करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 67.79 रुपये, कोलकाता में 70.48, मुंबई 71.97 और चेन्नई में 71.59 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

रुपये में गिरावट जारी

रुपये में पिछले महीने से जारी थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 68.94 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचा.

वहीं, की बात करें, तो पिछले दो दिनों से इसकी कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड 29 सेंट्स बढ़ा है. इस बढ़ोतरी के साथ यह 73.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »