आपके लिए और बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य है, लेकिन अब आपको कुछ कंपनियों की ऑनलाइन सेवा लेने के लिए भी आधारा देना जरूरी हो गया है. ई-रिटेलर अमेजन और कार रेंटल प्लैटफॉर्म जूमकार अपने ग्राहकों से पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड की मांग कर रहे हैं. जूमकार का तो यह भी कहना है कि वह बिना आधार के कोई बुकिंग स्वीकार ही नहीं कर रहे हैं.
'आधार सबसे बेस्ट'
कई अपने ग्राहकों को आधार कार्ड पहचान पत्र के तौर पर जमा करने के लिए कह रहे हैं. इसमें झूमकार के अलावा अमेजन भी शामिल हो गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया से अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहक की पहचान को पुख्ता करने के लिए आधार एक अनिवार्य माध्यम है. प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को अपना पहचान पत्र जमा करने के लिए कहती है. आधार सबसे बेहतर दस्तावेज है. इसके लिए हम इसे ही प्राथमिकता देते हैं.
अमेजन ने कहा, अनिवार्यता नहीं
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेजन पर आधार अनिवार्य नहीं है. प्रवक्ता ने कहा कि अगर ग्राहक आधार कार्ड या पहचान पत्र का अन्य दस्तावेज जमा नहीं करते, तो भी हम जो भी जानकारी वे देते हैं, उसके आधार पर उनको सेवा देते हैं.
यहां हो गया है अनिवार्य
वहीं, की बात करें, तो कंपनी ने आधार को अनिवार्य कर दिया है. विजयवाड़ा और दिल्ली एनसीआर में अगर आप झूमकार से कार किराये पर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए आधार डिटेल देना जरूरी है. बिना आधार आप इन क्षेत्रों में कंपनी की कार किराये पर नहीं ले सकेंगे. कंपनी ने जून से आधार को अनिवार्य करने के लिए पहल शुरू कर दी थी. अब कंपनी की योजना एक महीने के भीतर इसे पूरे देश में अपनी सेवा के लिए अनिवार्य करने की है.
झूमकार के प्रवक्ता ने कहा कि आधार सबसे बेहतरीन एपीआई इंटीग्रेशन है. यह अब बैंक खाते से भी लिंक हो रहा है. अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आपकी केवाईसी का झंझट भी खत्म हो जाता है.
ये कंपनियां भी तैयारी में
पेटीएम भी अपने ग्राहकों से आधार डिटेल मांगता है. उसने भी अपनी सेवा देने के लिए आधार को लिंक करने पर जोर दिया है. इसी तरह कैब एग्रीगेटर ओला और उबर भी आधार को लिंक करने को लेकर विचार कर रहे हैं. बता दें कि में आधार कार्ड से आपको अपने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट समेत कई सेवाओं को लिंक करना जरूरी है.
विकास जोशी