Advertisement

रियल एस्टेट

रणबीर कपूर ने किराये पर दिया अपना आलीशान घर, मिलेंगे इतने रुपये

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST
  • 1/7

बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर की चर्चा, बल्कि रियल एस्‍टेट में निवेश की वजह से भी जाने जा रहे हैं. हाल ही उन्‍होंने पुणे के ट्रंप टावर्स स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट 4.63 लाख रुपये के शुरुआती मंथली किराए पर दे दिया है. 
 

  • 2/7

रियल एस्‍टेट रिसर्च फर्म सीआरई मैट्रिक्‍स की ओर से मिली प्रॉपर्टी रजिस्‍ट्रेशन दस्‍तावेज के अनुसार, तीन साल के लीव एंड लाइसेंस समझौते से अभिनेता को कुल 1.75 करोड़ रुपये की किराये की आय होने की उम्मीद है. 
 

  • 3/7

रणबीर कपूर का यह अपार्टमेंट  6,094 वर्ग फुट में फैला हुआ है. यह अपार्टमेंट पुणे के कल्‍याणी नगर-येरवड़ा इलाके में स्थित है. दस्‍तावेजों से पता चलता है कि इस आवास के साथ तीन कवर्ड कार पार्किंग स्‍पेस भी उपलब्‍ध हैं. पट्टा समझौता 6 अक्टूबर, 2026 को रज‍िस्‍टर्ड हुआ था. 
 

Advertisement
  • 4/7

इस फ्लैट का पट्टा तीन साल के लिए है, जो 20 सितंबर, 2026 से शुरू होकर 19 सितंबर, 2029 को समाप्त होगा. समझौते के अनुसार, शुरुआती मासिक किराया ₹4,63,050 तय किया गया है. पट्टे की अवधि के दौरान किराए में हरसाल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. 
 

  • 5/7

इसका मतलब है कि दूसरे वर्ष में मासिक किराया बढ़कर लगभग ₹4.86 लाख और तीसरे वर्ष में लगभग ₹5.11 लाख हो जाएगा. पूरे 36 महीनों की अवधि में कुल देय किराया ₹1.75 करोड़ बनता है. 
 

  • 6/7

इस डील के बाद यह अपार्टमेंट पुणे के प्रीमियम आवासीय किराये वाले अपार्टमेंट्स कैटेगरी में आ गया है. ट्रंप टावर्स शहर के कल्‍याणी नगर येरवड़ा सेक्‍टर में स्थित एक लग्‍जरी आवासीय परियोजना है, जो उच्च स्तरीय आवासीय परियोजनाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. 

Advertisement
  • 7/7

खबरों के मुताबिक, कपूर ने पुणे का अपार्टमेंट 11 करोड़ रुपये में खरीदा था. यह किराये को लेकर ही खरीदा गया था और आलीशान घरों की निरंतर मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. 

Advertisement
Advertisement