Advertisement

रियल एस्टेट

दिल्‍ली में मिलेगा सस्‍ता घर... DDA का बंपर ऑफर, 25% की छूट!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST
  • 1/7

दिल्‍ली विकास प्राधिकरण यानी DDA ने 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' पेश किया है. इस स्‍कीम के तहत आप दिल्‍ली के कुछ इलाकों में सस्‍ते में घर पा सकते हैं. ये सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव वाले हैं और सबसे खास बात है कि इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी की छूट दी जा हरी है. 

  • 2/7

Karmajeevi Awaas Yojana 2026 के तहत घरों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' पॉलिसी के आधार पर किया जाएगा. डीडीए की ओर से यह योजना सरकारी कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारियों और अलग-अलग सेक्‍टर्स के योग्‍य प्रोफेशनल्‍स को ध्‍यान में रखकर लाई गई है.

अगर आप भी इस कैटेगरी के तहत आते हैं तो आप इन फ्लैट्स को खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस योजना के तहत आप कैसे अप्‍लाई कर सकते हैं और फ्लैट की कीमत क्‍या होगी और इसकी आखिरी डेट क्‍या है?

  • 3/7

कहां मिल रहे ये फ्लैट्स? 

  • DDA के इस योजना के तहत उत्तर-पश्‍च‍िम दिल्‍ली के नरेला में फ्लैट मिल रहे हैं. फ्लैट पॉकेट 11, सेक्टर A1 से A4 में बनाए गए हैं. इन फ्लैट्स को उन्‍हीं को दिया जाएगा, जो भारत का नागरिक और बालिग हो. इस स्‍कीम को दो तरह से आप देख सकते हैं. 
  • पहली कैटेगरी में केंद्र और राज्य सरकारों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs), ऑटोनॉमस बॉडीज, पब्लिक सेक्टर बैंकों, लोकल बॉडीज, सरकारी यूनिवर्सिटीज और सरकारी अस्पतालों के मौजूदा और रिटायर हो चुके रेगुलर कर्मचारी शामिल हैं. 
  • दूसरी कैटेगरी में प्रोफेशनल रूप से क्वालिफाइड लोग जैसे डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, प्लानर, इंजीनियर, साइंटिस्ट और टीचर आ सकते हैं. 

Advertisement
  • 4/7

बुकिंग के लिए कितने रुपये की आवश्‍यकता होगी

  • ऑफर किए जा रहे 1,224 फ्लैट में से 384 फ्लैट 1-BHK, 432 फ्लैट 2-BHK और 408 फ्लैट 3-BHK को रखा गया है. 1-BHK फ्लैट का कारपेट एरिया लगभग 60-61 वर्ग मीटर दिया गया है.  जबकि 3-BHK फ्लैट का एरिया 164-184 वर्ग मीटर के बीच है.
  • आवेदकों को 1-BHK फ्लैट के लिए 50,000 रुपये, 2-BHK के लिए 4 लाख रुपये और 3-BHK फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये की बुकिंग रकम पहले जमा करनी होगी. ये रकम बाद में फाइनल रकम में एडजस्‍ट कर दी जाएगी, लेकिन अगर आप बुकिंग कैंसिल करते हैं तो ये रकम वापस नहीं की जाएगी. 
  • TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, DDA ने यह भी साफ किया है कि जिन आवेदकों के पास पहले से प्रॉपर्टी है, उन पर कोई रोक नहीं है. खरीदार अलग-अलग कैटेगरी में कई फ्लैट खरीद सकते हैं.

  • 5/7

रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस कब शुरू
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है. आवेदक DDA आवास पोर्टल के माध्यम से फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों को ₹2,500 की गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी.

फ्लैट की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होगी. फ्लैट सेलेक्‍ट कर लेने के बाद बुकिंग की रकम ऑनलाइन जमा करनी होगी और इसके लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा. यह स्‍कीम 30 अक्टूबर, 2026 तक या सभी फ्लैट बिकने तक खुली रहेगी. सफल आवेदकों को 'डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर' मिलने के 60 दिनों के अंदर बाकी रकम जमा करनी होगी. उन्‍हें 10 फीसदी साधारण ब्‍याज के साथ 30 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलेगा. 

  • 6/7

कौन-कौन से डॉक्‍यूमेंट चाहिए 
सरकारी और PSU कर्मचारियों को अपना एम्प्लॉई या पेंशनर आइडेंटिटी कार्ड या एम्प्लॉयर सर्टिफिकेट के साथ सैलरी स्लिप या फॉर्म 16 जमा करना होगा. वहीं दूसरी ओर, प्रोफेशनल्स को एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी करने के लिए अपना डिग्री सर्टिफिकेट और साथ में प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लेटेस्ट इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), या एम्प्लॉई आइडेंटिटी कार्ड या एम्प्लॉयर सर्टिफिकेट में से कोई एक जमा करना होगा. 

Advertisement
  • 7/7

कब दिया जाएगा पूरा पैसा? 
सफल आवेदक को डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर मिलने के बाद बची हुई रकम का पेमेंट 60 दिनों के भीतर करना जरूरी होगा. अगर किसी कारण से 60 दिनों में भुगतान नहीं हो पाता है तो अतिरिक्त 30 दिन का समय दिया जाएगा, लेकिन इस समय में दौरान 10 फीसदी का ब्‍याज लागू होगा. 

Advertisement
Advertisement