जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. यह आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 8.97 गुना मांग दर्ज की गई, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा पहले दिन 67 प्रतिशत भर चुका है. आम निवेशक इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं.