Gold-Silver के रेट्स में उछाल, चांदी आज फिर 2 लाख 45 हजार के पार, सोना भी महंगा

Gold-Silver Rates Today, ibjarates: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. सोना-चांदी के भाव में 09 जून को फिर इजाफा देखने को मिला है. चांदी की कीमत जहां 2 लाख 45 हजार रुपये के पार पहुंच गई है वहीं, 22 कैरेट सोना भी 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
Gold, silver rates today 9 June 2026: 1 लाख 40 हजार के करीब 22 कैरेट सोना (फाइल फोटो-ITG) Gold, silver rates today 9 June 2026: 1 लाख 40 हजार के करीब 22 कैरेट सोना (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये के पार पहुंच गई है. जबकि चांदी की कीमत भी बढ़ोतरी के साथ 2 लाख 45 हजार रुपये किलो के पार है.  

ibjarates.com पर 09 जून 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. 

Advertisement

Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता सोमवार, 08 जून सुबह का रेट सोमवार, 8 जून शाम का रेट मंगलवार, 9 जून सुबह का रेट कितने रुपये महंगा 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     150768 151489 152584  1095 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      150164 150882 151973  1091 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      138103 138764 139767  1003 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      113076 113617 114438  821 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      88199 88621 89262  641 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      241160 244300 245607
 1307 रुपये महंगी

चांदी का रेट क्या है?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज (मंगलवार) सुबह बढ़कर 245607 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 244300 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में 1300 से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है. 

Advertisement

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »