मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन निवेश की सलाह देते रहते हैं. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर उनका नया पोस्ट वायरल (Robert Kiyosaki Viral Post) हो रहा है. जिसमें उन्होंने फाइनेंशियल प्लानिंग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके साथ ही अक्सर सोना-चांदी और बिटक्वाइन में पैसे लगाने की सलाह देने वाले कियोसाकी के सुर अब इन एसेट्स को लेकर भी बदले हुए नजर आ रहे हैं.
कियोसाकी बोले- यहां कुछ सुरक्षित नहीं
रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने अपनी इस नई पोस्ट में लिखा, 'जब फाइनेंशियल प्लानर आपसे कहें कि अमेरिकी बॉन्ड (US Bonds) सुरक्षित हैं और इनमें निवेश कीजिए, तो ध्यान रखें उनकी बातों पर आंख मूंदकर बिल्कुल भी भरोसा न करें, क्योंकि यहां सुरक्षित कुछ भी नहीं है.' उनके मुताबिक, ऐसा करना आपके लिए बड़े नुकसान का सबब बन सकता है.
तो सोना-चांदी में डूब जाएगा पैसा
रिच डैड पुअर डैड के लेखक कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में आगे Gold-Silver और प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) को लेकर भी बात की. उन्होंने लिखा, 'इस बात को हमेशा याद रखें कि अगर आप सिर्फ अफवाहों या 'hype' के आधार पर सोना, चांदी या बिटक्वाइन खरीदकर निवेश करते हैं, तो फिर यहां भी आपका पैसा डूबने का रिस्क रहता है.'
बचना है तो यहां रखें नजर
कियोसाकी के मुताबिक, निवेश या फाइनेंशियल प्लानिंग करने का सबसे अच्छा यही है कि आप पैसे के बहाव (Money Flow) पर नजर बनाए रखें. उन्होंने कहा कि आजकल US बॉन्ड रखने वाले कई बड़े देशों ने अपनी स्ट्रेटजी चेंज की है. जापान और चीन अब अपने अमेरिकी बॉन्ड बेचकर सोना और चांदी खरीद रहे हैं.
उन्होंने सवाल किया कि, 'सेंट्रल बैंकों के बदले रुख और पैसे का यह बहाव आपको क्या संकेत देता है? हमेशा याद रखें कि आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपके दाएं कान और बाएं कान के बीच में है यानी आपके दिमाग में है. आप इतने समझदार तो हैं ही कि अपनी इस पूंजी का सही इस्तेमाल कर सकें.'
क्यों सोना है शानदार विकल्प?
रॉबर्ट कियोसाकी ने एक अन्य पोस्ट के जरिए अपनी बात को समझाते हुए तस्वीर साफ की है. इसमें उन्होंने सेविंग और गोल्ड रिटर्न का जिक्र करते हुए लिखा कि Gold Return की बात करें, तो ये एक साल में 65% के आसपास रहा है, जबकि बॉन्ड या दूसरे निवेशों के जरिए Savings पर 4% सालाना रिटर्न मिला है. यही कारण है कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने यूएस बॉन्ड्स को खत्म कर गोल्ड में निवेश किया है.
गौरतलब है कि कियोसाकी के ज्यादातर पोस्ट में सोना-चांदी का मुसीबत का सहारा और अमीर बनने का जरिया बताता जाता रहा है. उनके मुताबिक, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड सब फेक करेंसी है, जबकि असली मुद्रा गोल्ड-सिल्वर और बिटक्वाइन है.
आजतक बिजनेस डेस्क