RBI के ऐलान का कोविशील्ड बनाने वाली सीरम को तुरंत फायदा, BoB देगा 500 करोड़ रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को ऐलान किया था कि कोविड से निपटने के लिए जरूरी हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए बैंक 50 हजार करोड़ रुपये का लोन देंगे.

Advertisement
सीरम इंस्टीट्यूट को मिलेगा 500 करोड़ का लोन सीरम इंस्टीट्यूट को मिलेगा 500 करोड़ का लोन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मई 2021,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST
  • सीरम इंस्टीट्यूट को मिलेगा 500 करोड़ का लोन
  • RBI ने बुधवार को किया था नई सुविधा का ऐलान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को ऐलान किया कि कोविड से निपटने के लिए जरूरी हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए बैंक 50 हजार करोड़ रुपये का लोन देंगे. आज इसका पहला फायदा सीरम इंस्टीट्यूट (SII) को मिला है. कोविशील्ड बनाने वाली अदार पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट को बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने 500 करोड़ रुपये का लोन देने का फैसला किया है. 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत में मंजूर तीन वैक्सीन में से कोविशील्ड सबसे प्रमुख है और बड़े पैमाने पर यही लोगों को लगाया जा रहा है. लेकिन इस टीके की किल्लत से हर कोई परेशान है. 

भारत बायोटेक को भी लोन! 

बिजनेस टुडे में सूत्रों के हवाले से छपी एक खबर में बताया गया है, 'बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीरम इंस्टीट्यूट के लिए आज 500 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया है. इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक ने टीका बनाने वाली सार्वजनिक कंपनी भारत बायोटेक के लिए लोन मंजूर किया है, लेकिन यह कितने राशि का है, इसका खुलासा नहीं किया गया है.' 

क्या कहा RBI था ने 

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कोविड से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 50 हजार करोड़ के किफायती लोन की व्यवस्था करने का ऐलान बुधवार को किया था. 

Advertisement

उन्होंने कहा था कि 50 हजार करोड़ रुपये की नकदी कोविड से जुड़े हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिलेगी. इसके तहत बैंक वैक्सीन निर्माताओं, ​आयातकों, ऑक्सीजन सप्लायर्स, कोविड की दवाइयों के उत्पादक, अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब आदि को लोन देंगे. यह सुविधा 31 मार्च 2022 तक रहेगी. उन्होंने कहा कि यह लोन रेपो रेट पर यानी काफी किफायती ब्याज दर पर होगा. गौरतलब है ​कि रेपो रेट सिर्फ 4 फीसदी है. 

उन्होंने कहा कि बैंकों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे कमजोर क्षेत्रों को लोन दें. बैंक अपने बहीखाते में एक कोविड लोन बुक बनाएंगे. वे रिजर्व बैंक के कोविड खाते में इतनी ही रकम रख सकेंगे और उन्हें रिवर्स रेपो रेट से 40 बेसिस पॉइंट यानी 0.4 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »