राकेश झुनझुनवाला को सरकार से मिली हरी झंडी, अगले साल से शुरू करेंगे नई एयरलाइंस

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने अब एविएशन सेक्टर में अपना सिक्का जमाने के लिए बड़ा कदम उठा दिया है. राकेश झुनझुनवाला की Akasa एयरलाइंस को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है और वो सभी अतिरिक्त अनुपालनों पर रेगुलेटर्स के साथ काम करेगी. 

Advertisement
अगले साल से एयरलाइंस शुरू कर सकते हैं राकेश झुनझुनवाला अगले साल से एयरलाइंस शुरू कर सकते हैं राकेश झुनझुनवाला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST
  • सस्ते किराये वाली होगी एयरलाइंस
  • विनय दुबे होंगे इस नई एयरलाइंस के CEO

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने अब एविएशन सेक्टर में अपना सिक्का जमाने के लिए बड़ा कदम उठा दिया है. राकेश झुनझुनवाला की Akasa एयरलाइंस को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है और वो सभी अतिरिक्त अनुपालनों पर रेगुलेटर्स के साथ काम करेगी. 

दरअसल, SNV एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम है और इसके तहत ही Akasa Air उड़ान भरेगा. जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे इस नई एयरलाइंस के CEO होंगे. 2022 की गर्मियों से इसकी उड़ानें शुरू हो जाएंगी. इस एयरलाइंस में राकेश झुनझुनवाला का बड़ा निवेश है. यह एयरलाइन सस्ती किराये वाली होगी. 

Advertisement

विनय दुबे ने जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि Akasa Air को NOC मिलने से बेहद खुशी हो रही है. इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय का आभारी हूं. Akasa Air को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के लिए जरूरी सभी अतिरिक्त अनुपालनों पर रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ काम करना जारी रखेंगे.

इस नई एयरलाइन कंपनी के बोर्ड में इंडिगो के पूर्व प्रेसीडेंट आदित्य घोष शामिल हैं. उन्होंने कंपनी को सरकार से NOC मिलने पर विनय दुबे और उनकी टीम को बधाई दी. 

इस नई एयरलाइन में राकेश झुनझुनवाला की करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी हो सकती है, वह वेंचर में 35 मिलियन डॉलर का निवेश करने पर विचार कर रहे हैं. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एयरलाइन 2022 की गर्मियों तक भारत में ऑपरेशन शुरू करना चाहती है. एयरलाइन कंपनी में अगले 4 साल में 70 एयरक्राफ्ट्स को शामिल करने की बात भी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Akasa Air विमान खरीदने के लिए Boieng और Airbus से बातचीत कर रही है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »