E2E Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटने से पहले रॉकेट बना ये शेयर, महीनेभर में 40% भागा

E2E Stock Price Surge: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ई2ई नेटवर्क्स का शेयर रॉकेट बना हुआ है. अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए इस शेयर की कीमत में करीब महीनेभर में ही 40 फीसदी का उछाल आ चुका है.

Advertisement
स्टॉक स्प्लिट के लिए 5 जून है रिकॉर्ड डेट. (Photo: ITG) स्टॉक स्प्लिट के लिए 5 जून है रिकॉर्ड डेट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स (Multibagger Stock) की लिस्ट लंबी है और इनमें शामिल कई शेयर ऐसे हैं कि जिनमें पैसे लगाने वाले बेहद कम समय में मालमाल हो गए. ऐसा ही एक स्टॉक है आईटी और क्लाउड सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ई2ई नेटवर्क्स का शेयर (E2E Networks Share), स्टॉक, जिसने निवेशकों को बीते चार साल में ही 3300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 

Advertisement

ये मल्टीबैगर शेयर अब 10 टुकड़ों में बंटने वाला है और स्टॉक स्प्लिट की तारीख नजदीक आ रही है. लेकिन इससे पहले ये लगातार शेयर मार्केट में गदर मचाए हुए है. अब जो चार साल पहले 116 रुपये पर मिल रहा था और अब इसका दाम 4000 रुपये के पार निकल चुका है. यानी इसने निवेशकों को तगड़ी कमाई कराई है.

10 टुकड़ों में बंटने जा रहा शेयर
मल्टीबैगर ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड शेयर (Multibagger E2E Networks Stock) को लेकर कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. बोर्ड से शेयर को 10 टुकड़ों में बांटने की मंजूरी दी थी और इसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून 2026 निर्धारित की गई है. इसके साथ ही कंपनी अपने शेयर को 1:10 के रेशियो में विभाजित करने जा रही है. 

सीधे शब्दों में समझें, तो इसका मतलब ये है कि 10 रुपये की फेसवैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बंट जाएगी. यानी किसी निवेशक के पास कंपनी के 10 शेयर होंगे, तो ये बढ़कर 100 हो जाएंगे और निवेशकों के पोर्टफोलियो में इस स्टॉक की संख्या बिना नई खरीद के ही बढ़ जाएगी. हालांकि, इन्वेस्टमेंट वैल्यू जस की तस रहेगी. 

Advertisement

Stock Split का ऐलान, रॉकेट बना शेयर 
ई2ई नेटवर्क्स की ओर से स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किए जाने के बाद से ही ये शेयर रुकने के नाम नहीं ले रहा है और लगातार अपने निवेशकों की मौज करा रहा है. बीते 20-21 अप्रैल में इसे मंजूरी दी गई थी और तब से अब तक E2E Share  करीब 40 फीसदी उछल चुका है. बुधवार को खबर लिखे जाने तक ये स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 4060 रुपये पर आ गया था, जो कि इसका नया ऑल टाइम हाई लेवल है. 

4 साल में निवेशक हुए मालामाल 
मल्टीबैगर ई2ई नेटवर्क्स शेयर की बीते चार साल की चाल देखें, तो इसने देखते ही देखते अपने निवेशकों की रकम में जोरदार इजाफा किया है और उन्हें मालामाल कर दिया है. दरअसल, 27 मई 2022 को इस शेयर का दाम 116 रुपये था, जो अब 4000 के पार निकल गया है.

इस हिसाब से देखें, तो निवेशकों को 3319% का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है और 1 लाख रुपये लगाने वालों की रकम बढ़कर 34.16 लाख रुपये हो गई होगी. इस कंपनी का मार्केट कैपिटल 8170 करोड़ रुपये है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement