Petrol-Diesel Price Hike: इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार का बड़ा ऐलान... इतने बढ़ गए दाम

राज्‍य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सरकार ने पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है, जबकि डीजल के दाम में 3.02 रुपये का इजाफा किया है. यह बढ़ोतरी सेल टैक्‍स में संशोधन के बाद आया है.

Advertisement
Petrol Price Hike Petrol Price Hike

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 15 जून 2024,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

राज्‍य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी (Petrol-Diesel Price Hike) का ऐलान किया है. सरकार ने पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है, जबकि डीजल के दाम में 3.02 रुपये का इजाफा किया है. यह बढ़ोतरी सेल टैक्‍स में संशोधन के बाद हुआ है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के दाम कर्नाटक में बढ़ाए गए हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में क्रमशः ₹3 और ₹3.02 की बढ़ोतरी होगी, क्योंकि राज्य सरकार ने सेल टैक्‍स में संशोधन किया है. वहीं देश के अन्‍य राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है.

Advertisement

पेट्रोल-डीजल पर कितना बढ़ा टैक्‍स? 
शनिवार को राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर कर्नाटक बिक्री कर (KST) 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है. 

इस बढ़ोतरी के बाद कितनी हो जाएगी कीमत? 
कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पेट्रोल की कीमत 3 रुपये बढ़कर 102.85 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत 3.02 रुपये बढ़कर 88.93 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. बेंगलुरु में पेट्रोल फिलहाल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

गौरतलब है कि आखिरी संशोधन नवंबर 2021 में हुआ था, जब पिछली भाजपा राज्य सरकार ने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद के लिए पेट्रोल की कीमतों में 13.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 19.40 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी. 

Advertisement

देश के अन्‍य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की बात करें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है. वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है. कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है और चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है. 

कच्चे तेल की कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चा तेल 82 डॉलर के पार है. ब्रेंट क्रूड 82.62 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि  WTI क्रूड 78.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शनिवार), 15 जून, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »