सिर्फ 3 महीने में बिक गए 10000 से ज्‍यादा घर, कीमत- 1 करोड़ से शुरू, जानिए कहां?

Delhi-NCR में 1 करोड़ रुपये के घर सबसे ज्‍यादा बिके हैं. साल 2024 में जनवरी से मार्च के दौरान दिल्‍ली एनसीआर में 1 करोड़ रुपये के 10,558 यूनिट बेचे गए हैं.

Advertisement
दिल्‍ली एनसीआर में बढ़ी घरों की डिमांड दिल्‍ली एनसीआर में बढ़ी घरों की डिमांड

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 04 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

देश में घरों की डिमांड हर साल बढ़ती जा रही है, जिस कारण इंडिया का हाउसिंग मार्केट साल 2024 के पहले तिमाही यानी इस साल जनवरी से मार्च तक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. खासकर मेट्रो सिटी मुंबई, दिल्‍ली एनसीआर, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्‍नई और कोलकाता में घर खरीदारों की संख्‍या बढ़ी है. कैलेंडर ईयर के दौरान साल दर साल में 9 फीसदी की बढ़त के साथ 86,345 यूनिट बिकी हैं. 

Advertisement

ग्‍लोबल प्रॉपर्टी कंसल्‍टेंसी फर्म Knight Frank की रिपोर्ट के मुताबिक, ₹1 करोड़ सेगमेंट में आवासों की बिक्री मांग खूब बढ़ी है. पिछले साल की तुलना में जनवरी से मार्च के दौरान इस सेगमेंट में घर खरीदारों के बीच 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. Delhi-NCR में 1 करोड़ रुपये के घर सबसे ज्‍यादा बिके हैं. साल 2024 में जनवरी से मार्च के दौरान दिल्‍ली एनसीआर में 1 करोड़ रुपये के 10,558 यूनिट बेचे गए हैं. 

मुंबई में एक करोड़ रुपये के इतने घर बिके
मुंबई में 1 करोड़ रुपये या उससे ज्‍यादा की कीमत के घर 6,075 बिके हैं. दूसरे नंबर पर बेगलुरु है, जहां 1 करोड़ रुपये के सेगमेंट में जनवरी से मार्च 2024 के दौरान 7,401 घर बेचे गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि ₹50 लाख से नीचे के घरों की बिक्री में हिस्सेदारी साल-दर-साल 10% घट गई और केवल 23,026 यूनिट्स बिकीं हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने 1 करोड़ रुपये की कीमत के घर में दमदार खरीदारी की है. 

Advertisement

कहां तैयार हुए सबसे ज्‍यादा घर? 
रिपोर्ट के अनुसार मांग में लगातार बढ़ोतरी ने आवासीय विकास की तीव्र गति को बढ़ावा दिया है. जनवरी-मार्च 2024 के बीच साल-दर-साल 7% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 93,254 नई आवासीय इकाइयां बनाई गई हैं. आठ शहरों में से, कोलकाता में नई तैयार की गईं आवास इकाइयों में 89% की बढ़ोतरी देखी गई, जो 2024 की पहली तिमाही में 6,021 हो गई है, जबकि 2023 की पहली तिमाही में यह 3,178 थी. 

किस शहर में कितना भाव? 
घरों की बिक्री के साथ ही इसकी कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. आठ मेट्रो सिटी में साल दर साल के दौरान 13 प्रतिशत का उछाल आया है. खासकर प्रीमियम सेगमेंट में घरों की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. सबसे महंगे घर के मामले में मुंबई अभी भी नंबर वन पर बना हुआ है, जहां प्रति स्‍क्वायर फीट की कीमत ₹7,891 रुपये है. इसी तरह बेगलुरु में ₹6145/स्‍क्वायर फीट, हैदराबाद में ₹5,655/स्‍क्वायर फीट और एनसीआर में ₹4787/स्‍क्वायर फीट कीमत है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »