हर शेयर पर 19 रुपये का डिविडेंट, जोरदार मुनाफे के बाद HDFC बैंक का बड़ा ऐलान

शानदार मुनाफा हासिल करने के बाद HDFC बैंक ने अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंट देने का फैसला किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है. गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर तेजी के साथ 1,695.00 रुपये पर क्लोज हुए थे.

Advertisement
HDFC बैंक ने हासिल किया जोरदार मुनाफा. HDFC बैंक ने हासिल किया जोरदार मुनाफा.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

HDFC बैंक के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के मुनाफे से अपने शेयरधारकों को डिविडेंट (Dividend) देने का ऐलान किया है. मार्च की तिमाही में बैंक को बंपर मुनाफा हुआ है. इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट 20.6 फीसदी बढ़कर 12,594.47 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, दिसंबर की तिमाही के मुकाबले बैंक का मुनाफा घटा है. दिसंबर की तिमाही के दौरान HDFC बैंक का मुनाफा 12,698.32 करोड़ रुपये रहा था. शेयरहोल्डर्स को एक रुपये की फेसवैल्यू वाले हर शेयर के बदले 19 रुपये मिलेंगे. बैंक ने डिविडेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2023 तय कर दी है. 

Advertisement

पिछले साल भी मिला था डिविडेंट

रेगुलेटरी फाइलिंग में एचडीएफसी बैंक ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स  ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के मुनाफे में से एक रुपये की फेसवैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के बदले 19 रुपये देने का फैसला किया है. डिविडेंट के भुगतान के लिए आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों से मंजूरी ली जाएगी. पिछले वित्त वर्ष 2022 में एचडीएफसी बैंक ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 15.50 का शेयर का डिविडेंट दिया था.

क्रेडिट और डिपॉजिट्स में ग्रोथ

एचडीएफसी बैंक को मार्च 2023 की तिमाही में 12047.45 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट हुआ है. वहीं, एक साल पहले इसी तिमाही में इसका मुनाफा 10055.18 करोड़ रुपये रहा था. ब्याज से इसकी नेट इनकम वार्षिक आधार पर 23.7 फीसदी उछलकर 23,351.8 करोड़ रुपये हो गई है. बैंक ने क्रेडिट और डिपॉजिट्स के मोर्चे पर भी ठीक-ठाक ग्रोथ हासिल की है. ग्रॉस एडवांसेज के मुकाबले बैंक का ग्रॉस NPS तिमाही आधार पर 1.23 फीसदी घटकर 1.12 फीसदी पर आ गया है.

Advertisement

कुल कितना मुनाफा

अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें, तो 2022-23 में बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 36961.33 करोड़ रुपये से 19 फीसदी बढ़कर 44108.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, इसी अवधि इसका कंसोलिडेटेड मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 45997.11 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, तिमाही आधार पर कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट आधा फीसदी कम रहा है. एचडीएफसी बैंक का डिविडेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है.

शेयरों का हाल

गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 1,695.00 रुपये पर क्लोज हुए. पिछले पांच दिनों में ये स्टॉक 2.67 फीसदी चढ़ा है और महीने भर में ये 9.22 फीसदी उछला है. सोमवार को जब मार्केट खुलेगा तो निवेशकों की नजरें इस स्टॉक पर टिकी होंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »