कोरोना काल में अच्छे दिन! अपने कर्मचारियों में 700 करोड़ रुपये का बोनस बांटेगी यह आईटी कंपनी 

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL) ने अपने कर्मचारियों में कुल 700 करोड़ रुपये का स्पेशल बोनस बांटने का निर्णय लिया है. कंपनी ने साल 2020 में 10 अरब अमेरिकी डॉलर की जबरदस्त आय हासिल करने की खुशी में यह निर्णय लिया है.

Advertisement
कर्मचारियों को मिलेगा बोनस कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST
  • आईटी कंपनी HCL टेक का ऐलान
  • कोरोना काल में हुई जबरदस्त आय
  • कर्मचारियों को मिलेगा इनाम

कोरोना काल में जबरदस्त आय से उत्साहित आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL) ने अपने कर्मचारियों में कुल 700 करोड़ रुपये का स्पेशल बोनस बांटने का निर्णय लिया है. 

कंपनी ने साल 2020 में 10 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 73 हजार करोड़ रुपये) की जबरदस्त आय हासिल करने की खुशी में यह निर्णय लिया है. कंपनी ने करीब 1.5 लाख कर्मचारियों के लिए 700 करोड़ रुपये का बोनस जारी कर दिया है. 

Advertisement

कब मिलेगा 

यह स्पेशल बोनस कर्मचारियों को फरवरी महीने में ही मिल जाएगा. कंपनी ने एक बयान में कहा, 'एचसीएल के आईपीओ आने के 20 साल के भीतर ही टेक्नोलॉजी, बिजनेस और इंजीनियरिंग सर्विसेज तथा सॉफ्टवेयर में यह ऐतिहासिक उपलब्ध‍ि हासिल कर पाना इसके कर्मचारियों के जुनूनी प्रयास और लगातार उपलब्ध‍ियों का प्रमाण है. इसके अलावा यह सभी तरह की इंडस्ट्रीज और पार्टनर्स एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ कंपनी के दीर्घकालिक और गहरे रिश्तों का भी प्रमाण है. 

इसे देखें: आजतक LIVE TV 

किस तरह के कर्मचारियों को मिलेगा 

कंपनी ने कहा कि एक साल या उससे ज्यादा की सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों को दस दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा. कंपनी ने कहा, 'हमारे कर्मचारी हमारे लिए सबसे कीमती एसेट हैं. निर्मम महामारी के बावजूद एचसीएल परिवार के हर सदस्य ने जबरदस्त प्रतिबद्धता और जुनून दिखाया है तथा कंपनी की तरक्की में अपना योगदान किया है.' 

Advertisement

कोरोना काल में मेहनत का सम्मान 

कंपनी के चीफ एचआर ऑफिसर अप्पाराव वीवी ने कहा, 'हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति उनके सभी सहयोग के लिए कृतज्ञता जाहिर करना चाहते हैं.' 

गौरतलब है कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने दिसंबर 2020 की तिमाही में 31.1 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 3,982 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया है. कैलेंडर ईयर 2020 में 10 अरब डॉलर की आय हासिल कर एचसीएल टेक्नोलॉजीज देश की तीसरी आईटी सर्विसेज कंपनी बन गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement