Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के रेट्स

Sona-Chandi Ke Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की तुलना में आज यानी 23 जनवरी, 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

Advertisement
Gold-Silver Rates (Representational Image) Gold-Silver Rates (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

Gold-Silver Rates, Sone-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 23 जनवरी, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है. सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 68 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57013 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 68371 रुपये की है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57050 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  57013 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं.  

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56785 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 52224 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 42760 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 33353 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 68371 रुपये की हो गई है.

Advertisement

Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

  शुद्धता शुक्रवार शाम के रेट सोमवार सुबह के भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     57050 57013 320 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      56822 56785 319 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      52258 52224 320 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      42788 42760 240 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      33374 33353 187 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      68453 68371 1,065 रुपये सस्ती 


मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement