फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले उद्योगपति गौतम अडानी, इस मुद्दे पर हुई बात

फ्रांस के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात की तस्वीर गौतम अडानी ने अपने ट्विटर पर शेयर की है. दोनों के बीच ये मुलाकात ग्लोबल एनर्जी ट्रांजेक्शन (Global Energy Transition) को लेकर हुई. फ्रांस की कंपनी ने अडानी ग्रुप की कंपनी में निवेश किया है.

Advertisement
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले उद्योगपति गौतम अडानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले उद्योगपति गौतम अडानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST
  • ग्लोबल एनर्जी को लेकर हुई दोनों की मुलाकात
  • फ्रांस की कंपनी ने किया है अडानी ग्रुप में निवेश

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से मुलाकात की है. दोनों की मुलाकत फ्रांस के शहर वर्साय में हुई. फ्रांस के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात की तस्वीर गौतम अडानी ने अपने ट्विटर पर शेयर की है. दोनों के बीच ये मुलाकात ग्लोबल एनर्जी ट्रांजेक्शन (Global Energy Transition) को लेकर हुई. गौतम अडानी ने कहा कि भारत और फ्रांस वैश्विक ऊर्जा में बदलाव के एजेंडे का एक साथ समर्थन करेंगे.

Advertisement

खबरों के अनुसार, दोनों नेताओं ने जीवाश्म ईंधन और अन्य महत्वपूर्ण ईंधन पर लोगों की निर्भरता को कम करने के बारे में चर्चा की. बैठक में दोनों नेताओं ने इस पहल के लिए एक संयुक्त समझौते के तहत अन्य देशों को एक साथ लाने का भी फैसला किया.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से हुई अपनी मुलाकात के बारे में ट्वीट करते हुए गौतम अडानी ने लिखा- क्षेत्रीय लोकतंत्रों और मल्टीपोलर दुनिया में उनका विश्वास है. इस बारे में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सुनना आकर्षक रहा. हम वैश्विक ऊर्जा में बदलाव के एजेंडे का समर्थन करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

फ्रांस की कंपनी ने किया है निवेश

पिछले महीने गौतम अडानी की कंपनी ने फ्रांस की दिग्गज एनर्जी कंपनी टोटल एनर्जीज से निवेश हासिल किया था. फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने अडानी ग्रुप के ग्रीन हाइड्रोजन इंडस्ट्रीज में 25 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की थी. इसके लिए फ्रांस की कंपनी ने 12.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया था. दोनों कंपनियां मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने के प्लान पर काम कर रही हैं. इसी के तहत दोनों के बीच साझेदारी हुई थी.

अडानी ग्रीन के शेयर में तेजी

इस मुलाकात की खबर आने से पहले ही सोमवार (11) जुलाई को अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में बंपर तेजी देखने को मिली थी. अडानी ग्रीन के शेयर 15 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े थे. मंगलवार (12 जुलाई) को भी आडानी ग्रीन के शेयर 6 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

टेलिकॉम सेक्टर में उतरने की तैयारी

अडानी ग्रुप 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में उतरने वाला है. 5G स्पेक्ट्रम उसे अपने कारोबार के लिए चाहिए.इसलिए उसने इस बार की बिड प्रोसेस में हिस्सा लिया है. कंपनी को अपने एयरपोर्ट और पोर्ट पर साइबर सिक्योरिटी, पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, फैक्टरीज, रिटेल से लेकर डेटा सेंटर तक और सुपर ऐप्स के लिए हाई-क्वालिटी और स्पीड वाले इंटरनेट की जरूरत है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »