पटना में दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है. खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने फैजल खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने फैजल खान के दो सिक्योरिटी गार्ड्स को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था ..उनसे पूछताछ के बाद अब फैजल खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है .