बिहार के मधुबनी में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद डीएसपी साहब अपने दफ्तर परिसर में ही जमीन पर गिरकर दहाड़ मार-मारकर रोने लगे. विजिलेंस को डीएसपी के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई.