बिहार में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. पटना सिटी के निचले इलाकों और विभिन्न घाटों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है, जिससे कई घाट पूरी तरह डूब गए हैं. महावीर घाट और भद्र घाट की सड़कों पर पानी फैलने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.