बिहार में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है. बिहार के 11 जिलों के करीब 11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं गंगा और गंडक के उफान से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. पटना के दियारा से लेकर बेगूसराय और हाजीपुर तक घरों और सड़कों पर पानी है. मनेर में गांव का संपर्क टूट गया, तो कटिहार में बच्चे नाव से स्कूल जाने को मजबूर हैं.