बिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. नेपाल द्वारा लगातार पानी छोड़े जाने के कारण राज्य के 9 जिलों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. विशेष रूप से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण तटबंध टूट गए हैं. पश्चिमी चंपारण के बगहा स्थित खैरटवा और बथवरिया इलाकों में चंपारण तटबंध टूटने से कई गांवों में पानी घुस गया है. इसके अलावा, खगड़िया और अरिराज में भी तटबंध और रिंग बांध टूटने की खबरें हैं.