प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. पटना के डाकबंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की तथा खड़गे और पूरी कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया. बीजेपी नेताओं की स्पष्ट मांग है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस अमर्यादित टिप्पणी के लिए तुरंत देश से माफी मांगें.