बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. 27 अक्टूबर की सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पटना स्नातक सीट सबसे हाई प्रोफाइल बनी हुई है, जहां जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ निष्कासित नेता अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया. मतगणना के बीच अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारियां जारी हैं. अब देखना होगा कि इस चुनाव में बाजी कौन मारता है.