भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. जिले समेत पूरे बिहार में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है. शाहपुर थाने इलाके के बिलौटी गांव में हुई इस घटना से आरा शहर में भी आक्रोश का माहौल है. भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद हालात ऐसे हैं कि हर गली, हर चौक और हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ इस घटना की चर्चा हो रही है.