बिहार के बेगूसराय में पानी का छींटा पड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो समुदायों के बीच जमकर ईट पत्थर चले. इस मामले में दोनों पक्षों से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विवाद की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी. जुमे पर मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर पानी डाल रहे थे तभी बाइक से जा रहे हिंदू समुदाय के एक शख्स पर पानी का छींटा पड़ गया इसी पर दोनों के बीच विवाद हुआ.