बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. गंगा नदी की एक छोटी धारा में नाव पलटने के कारण 14 मासूम बच्चों की जान चली गई. घटना के समय नाव में करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर 10 से 14 साल के बच्चे थे. ये सभी बच्चे पड़ोसी गाँव में श्राद्ध का भोज खाकर अपने घर रामपुर श्यामचंद लौट रहे थे. नाव की जर्जर हालत और ओवरलोडिंग को इस हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है.