बिहार: मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर की हत्या से सनसनी, घर से 300 मीटर दूर पेड़ से लटकी मिली लाश

बिहार के मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर की हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई. मृतक यूट्यूबर गौरव का शव घर से ही कुछ दूरी पर आम के पेड़ से लटकते हुए पाया गया. पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और कई साक्ष्य इकट्ठे किए. पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद में हत्या की आशंका है.

Advertisement
मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर की हत्या मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर की हत्या

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 30 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

बिहार के मजुफ्फरपुर में यूट्यूबर गौरव कुशवाहा की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. जिले के तुर्की छाजन गांव में यूट्यूबर की हत्या कर शव को घर के पास ही आम के पेड़ से लटका दिया गया. परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है.

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी हुई है. शुरुआती तौर पर पुलिस ने जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई है. तुर्की थाना क्षेत्र के खरियार गांव में यूट्यूबर गौरव कुशवाहा सम्राट उजाला के नाम से अपना चैनल चलाते थे.

Advertisement

हत्या की घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और वो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि गौरव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

परिजनों ने कहा, बिना दुश्मनी के किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह समझ में नहीं आ रहा है. परिजनों का कहना है कि घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक आम के बगीचे में पेड़ की टहनी से गौरव की लाश लटक रही थी. एफएसएल की टीम घटनास्थल से कई सैंपल कलेक्ट कर अपने साथ ले गई है.

हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

वहीं तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है. पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है. गौरव के करीबियों और दोस्तों से जानकारी ली जा रही है. उसके कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

जिला प्रशासन को दी थी जमीन विवाद की जानकारी: मृतक की मां

वहीं मृतक गौरव की मां ने बताया की जमीन विवाद की जानकारी जिला प्रशासन को पूर्व में दी थी. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. पहले भी मेरा घर तोड़ा गया था जिसे लेकर आज ही बेटे गौरव को सीओ ने बुलाया था लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »