आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, जानें- बिहार के नए राज्यपाल कौन

राष्ट्रपति के आदेश के बाद देश के 9 प्रदेशों में राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर बदल दिए गए हैं. इसी क्रम में पूर्व सैन्य अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. करीब चार दशक तक सेना में सेवा दे चुके हसनैन जम्मू-कश्मीर में काउंटर-टेरर ऑपरेशनों और ‘हार्ट्स एंड माइंड्स’ रणनीति के लिए जाने जाते हैं.

Advertisement
सैयद अता हसनैन श्रीनगर में सेना की 15 कोर (चिनार कोर) के कमांडर रहे (फाइल फोटो- ITG) सैयद अता हसनैन श्रीनगर में सेना की 15 कोर (चिनार कोर) के कमांडर रहे (फाइल फोटो- ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:23 AM IST

देर रात राष्ट्रपति भवन की तरफ से जरूरी आदेश आया. बताया गया कि दिल्ली, बंगाल और बिहार समेत 9 प्रदेशों के राज्यपाल/लेफ्टिनेंट गवर्नर बदले गए हैं. इस लिस्ट में ही लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

हसनैन ने आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली है, जिन्होंने पिछले साल 2 जनवरी को बिहार के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था. अब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है. इसके पहले वह केरल के राज्यपाल रहे.

Advertisement

सैयद अता हसनैन ने करीब 40 साल तक भारतीय सेना में सेवा दी है. अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. साल 2012 से 2014 के बीच वे श्रीनगर में सेना की 15 कोर (चिनार कोर) के कमांडर रहे.

जम्मू-कश्मीर में बहुत काम आई 'हार्ट्स एंड माइंड्स' पहल

हसनैन ने आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. अपने कार्यकाल में उन्होंने 'हार्ट्स एंड माइंड्स' यानी स्थानीय लोगों का भरोसा जीतने की नीति पर भी विशेष जोर दिया.

उनके नेतृत्व में सेना ने कई सामाजिक पहल शुरू की जिनमें युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम शामिल थे. इससे कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, CM ममता बोलीं- I am shocked!

Advertisement

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों से जुड़े रहे, उन्हें (एनडीएमए) का सदस्य बनाया गया. वहां उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया.

इसके अलावा वे यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के चांसलर के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं. अब उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

बाकी कहां-कहां नियुक्तियां हुईं

1. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया
2. तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया
3. नंद किशोर यादव नागालैंड के राज्यपाल नियुक्त
4. तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने
5. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त
6. लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया
7. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया
8. तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement