Bihar: सारण में युवती से गैंगरेप, खेत में दोस्त से गई थी मिलने, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती 10 जून की रात अपने मित्र से मिलने खेत में गई थी, तभी गांव के चार युवक पहुंचे. उसका दोस्त भाग गया और एक युवक ने साथियों की मदद से दुष्कर्म किया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आलोक कुमार जायसवाल

  • सारण,
  • 12 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती के साथ गांव के चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना 10 जून की रात करीब आठ बजे की है.

युवती अपने एक दोस्त से मिलने टरवा पोझियां गांव स्थित खेतानी (बागीचा) पहुंची थी. बातचीत के दौरान गांव के चार युवक वहां आ गए. उन्हें देखकर उसका मित्र मौके से भाग गया. इसके बाद एक युवक ने अपने तीन साथियों की मदद से युवती से दुष्कर्म किया.

Advertisement

युवती के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप

दुष्कर्म के बाद युवती को इन युवकों ने मारपीट कर घर पहुंचाया और परिजनों को यह कहकर गुमराह किया कि वह लड़के के साथ भाग गई थी. घटना के बाद पीड़िता ने 11 जून को सदर अस्पताल, छपरा में बयान दिया. इस आधार पर कोपा थाना में केस संख्या 148/25 दर्ज किया गया है. आईपीसी की धारा 126(2)/115(2)/76/3(5)/64/70(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस

इस मामले पर एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है. जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »