सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन बोगी में आग लग गई. घटना प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर खड़ी ट्रेन नंबर 63344 में हुई. आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया कि आग कैसे और क्यों लगी. हालांकि, घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया.
एक यात्री ने बताया कि वह खगड़िया से सहरसा जा रहा था. करीब 3 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिली. यात्री का कहना है कि उसने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. हालांकि, दूसरी ट्रेन आ रही थी. यात्री ने बताया कि ट्रेन के गार्ड ने घटना के दौरान काफी मेहनत की.
धीरज कुमार सिंह