होली से पहले सहरसा में ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में होली से पहले लाखों रुपये के ड्रग्स की खेप बरामद हुई है. पुलिस ने कोकीन, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त माल की कीमत 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस के अनुसार, तस्कर त्योहार में खपाने की तैयारी में थे.

Advertisement
ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद (Photo: Screengrab) ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद (Photo: Screengrab)

धीरज कुमार सिंह

  • सहरसा,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है. इसी कड़ी में सहरसा जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य के प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है.

एसपी हिमांशु ने बताया कि सौरबाजार थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना मिली थी कि एक सुनसान स्थान पर बिना नंबर की सफेद मारुति कार के पास कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार युवकों को पकड़ा. उनकी निशानदेही पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान 306.23 ग्राम कोकीन बरामद की गई.

Advertisement

इसके अलावा बलवाहाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में वीरेंद्र नारायण सिंह नामक व्यक्ति के घर छापेमारी की गई. वहां से 568 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 234 नशीली टैबलेट बरामद हुई. जब्त किए गए नशीले पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति कार, बुलेट बाइक, मोबाइल फोन और आरोपियों के पास से मिली नकद राशि भी जब्त कर ली है. एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके.

पुलिस के अनुसार, तस्कर होली के मौके पर इन नशीले पदार्थों को खपाने की योजना बना रहे थे. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »