बिहार: 17 सेकेंड में 10 बार तेज हथियार से वार, भांजे ने मामा को दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट

पटना सिटी के चौक थाना इलाके में दिनदहाड़े एक भांजे ने अपने ही मामा की तेज हथियार से हत्या कर दी. घटना बंगाली टोला के पास हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. आरोपी ने 17 सेकेंड में 10 बार वार किया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर हथियार समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट (Photo: Screengrab) भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट (Photo: Screengrab)

राजेश कुमार झा

  • पटना ,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बंगाली टोला के पास बीच सड़क पर 62 वर्षीय मोहम्मद रईस की उनके ही भांजे मोहम्मद रियाज ने तेज चाकू नुमा हथियार से हत्या कर दी. यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जानकारी के अनुसार मोहम्मद रईस दर्जी का काम करते थे. वह सुबह घर से नाश्ता करके अपनी दुकान जा रहे थे. इसी दौरान उनका भांजा मोहम्मद रियाज उनके साथ चल रहा था. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी के हाथ में तेज हथियार था.

Advertisement

फुटेज के मुताबिक दोनों करीब 20 कदम साथ चलते हैं. फिर सड़क के मोड़ पर अचानक रियाज ने मामा की गर्दन पर पहला वार कर दिया. हमला होते ही मोहम्मद रईस जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद आरोपी ने लगातार 17 सेकेंड के अंदर 10 बार वार किए और मौके से फरार हो गया. घटना स्थल पर ही मोहम्मद रईस की मौत हो गई.

गर्दन पर पहला वार करते ही जमीन पर गिर पड़े मोहम्मद रईस

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था. स्थानीय लोगों ने तुरंत चौक थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने हथियार समेत भांजे को तुरंत किया गिरफ्तार

Advertisement

मृतक की बेटी शबनम खातून ने बताया कि मोहम्मद रियाज नशा करता था और परिवार के लोग उसे मना करते थे. पटना सिटी के SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि उसकी पत्नी को मामा का परिवार परेशान करता था, इसी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement