बेगूसराय से भागकर यूपी में छिपा इनामी बदमाश डब्लू यादव एनकाउंटर में ढेर, STF ने ऐसे किया सफाया

बेगूसराय में हम पार्टी के नेता राकेश साह की हत्या के मुख्य आरोपी सरपंच पति डब्लू यादव को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने हापुड़ में एनकाउंटर में मार गिराया. नेता की हत्या के बाद डीएसपी ने परिवार से वादा किया था कि डब्लू यादव या तो फांसी पर चढ़ेगा या गोली से मारा जाएगा, जो सच साबित हुआ. डब्लू यादव पर 24 से अधिक मामले दर्ज थे.

Advertisement
कुख्यात अपराधी डब्लू यादव ढेर (Photo: ITG) कुख्यात अपराधी डब्लू यादव ढेर (Photo: ITG)

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 28 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले में चर्चित अपहरण और हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरपंच पति डब्लू यादव को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मुठभेड़ में मार गिराया है. 

डब्लू यादव ने 24 मई को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी हम पार्टी के नेता राकेश साह का अपहरण कर लिया था. अपहरण के दौरान फायरिंग भी की गई थी. इसके पांच दिन बाद, यानी 29 मई को बेगूसराय-मुंगेर सीमा पर जमीन में दफनाया गया राकेश साह का शव बरामद किया गया था.

Advertisement

हम पार्टी के नेता की हुई थी हत्या

इस हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था. लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी डब्लू यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. पुलिस मुख्यालय ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था.

इस दौरान तत्कालीन बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने राकेश साह के घर पहुंचकर उसकी मां और बहनों को आश्वासन दिया था कि डब्लू यादव को या तो फांसी पर चढ़ाया जाएगा या गोली मारी जाएगी. यह बयान मीडिया में भी वायरल हुआ था. अब डीएसपी का वह वादा सच साबित हुआ है.

यूपी के हापुड़ में एसटीएफ के हाथों ढेर

Advertisement

गुप्त सूचना पर पुलिस और एसटीएफ ने जब हापुड़ के एक गांव में डब्लू यादव को घेरा, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में डब्लू यादव मारा गया. पुलिस के अनुसार, वह बेगूसराय का कुख्यात अपराधी था और उस पर 24 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे.

उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले ही कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जा चुकी थी, और उसके कई सहयोगियों को जेल भेजा जा चुका था, लेकिन डब्लू यादव लगातार फरार चल रहा था. अब पुलिस की कार्रवाई में उसका अंत हो गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »