मुहर्रम में वर्दी पहनकर तलवार लहराने वाले पुलिसकर्मी को शो-कॉज नोटिस

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में तलवार लहराने के कथित वायरल वीडियो के बाद कांटी थाना के सब-इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान पर कार्रवाई हुई है. एसएसपी ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी कर पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए हैं. मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

Advertisement
एसएसपी ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया है. Photo ITG एसएसपी ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया है. Photo ITG

aajtak.in

  • मुजफ्फरपुर,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. सोशल मीडिया पर घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

आरोपी अधिकारी की पहचान कांटी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान के रूप में हुई है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतिश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाले अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है. साथ ही उन्हें पुलिस लाइन भेजने का निर्णय भी लिया गया है.

Advertisement

एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह वीडियो शुक्रवार का प्रतीत होता है और तलवार लहराने वाला व्यक्ति एक सब-इंस्पेक्टर के रूप में चिन्हित किया गया है. हालांकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »