प्रेमिका के लिए उजाड़ दिया घर: पति निकला पत्नी-बच्चों का कातिल! भीड़ जुटाकर किया था फर्जी का रोना धोना

मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर केस का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां पति ने ही पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी. अवैध संबंध के चलते रची गई इस साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
 पति निकला पत्नी-बच्चों का कातिल (Photo: itg) पति निकला पत्नी-बच्चों का कातिल (Photo: itg)

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से सामने आए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्याकांड में किसी बाहरी दुश्मन का नहीं, बल्कि मृतका के अपने पति का ही हाथ निकला. घटना 28 अप्रैल 2026 की है, जब मधुबन जगदीश गांव में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध हालात में मिले थे. शुरुआत में मृतका के पति संतोष कुमार ने इसे जमीनी विवाद बताते हुए अपने ही रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया था.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की. जांच के दौरान जब तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और एफएसएल रिपोर्ट खंगाली गई, तो कहानी पूरी तरह बदल गई. पुलिस को पति संतोष के बयानों में लगातार विरोधाभास मिला, जिससे शक गहराता गया.

कड़ी पूछताछ के बाद संतोष कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक, उसका अपनी कथित प्रेमिका करीना कुमारी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था. दोनों एक साथ रहना चाहते थे और इसी वजह से पत्नी और बच्चे उनके रास्ते की बाधा बन रहे थे.

योजना के तहत संतोष ने पहले अपनी पत्नी को दवा देकर बेहोश किया, फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपनी बेटी को भी गला दबाकर मार डाला और तीन महीने के मासूम बच्चे को मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद संतोष ने पूरे मामले को जमीनी विवाद का रंग देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती और वैज्ञानिक जांच के आगे उसकी साजिश टिक नहीं सकी.
 
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल रस्सी और दवा भी बरामद कर ली गई है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement