मुजफ्फरपुर में मां की हैवानियत! सड़क पर बेटी की पिटाई, स्कूल बैग में भरवाईं ईंट, वीडियो वायरल 

मुजफ्फरपुर में एक वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है. सड़क पर एक महिला अपनी मासूम बेटी की पिटाई करती और उसके स्कूल बैग में ईंट भरवाती नजर आ रही है. राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला बच्ची को लेकर चली गई. एसएसपी कंटेश कुमार मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और बाल कल्याण अधिकारी को मौके पर भेजने की बात कही है.

Advertisement
मुजफ्फरपुर में मां की हैवानियत! सड़क पर बेटी की पिटाई, लादा ईंट से भरा बैग  (Photo: itg) मुजफ्फरपुर में मां की हैवानियत! सड़क पर बेटी की पिटाई, लादा ईंट से भरा बैग (Photo: itg)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को विचलित कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला सड़क किनारे अपनी ही मासूम बेटी की पिटाई करती दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं, सजा के तौर पर वह बच्ची के स्कूल बैग में ईंट भरवाकर उसे लादकर ले जाने के लिए मजबूर करती नजर आती है. वीडियो में बच्ची रोती और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती दिख रही है, जबकि महिला लगातार उसे डांटते हुए मारती रहती है.

Advertisement

घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ राहगीरों ने पहले स्थिति को समझने का प्रयास किया. जब उन्हें मामला गंभीर लगा तो कुछ लोगों ने आगे बढ़कर महिला को समझाने और बीच-बचाव की कोशिश भी की. हालांकि महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई. लोगों ने कहा कि अगर आप ऐसा करती हैं तो बेटी को आश्रम में दे दीजिए. लोगों से बहस कर वह आखिर में वह बच्ची को अपने साथ लेकर वहां से चली गई.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना शहर के किस इलाके की है और वीडियो में दिखाई दे रही महिला कौन है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है. SSP कंटेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है. साथ ही बाल कल्याण अधिकारी को भी मौके पर भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न हुआ है या नहीं.

Advertisement

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में बाल उत्पीड़न की पुष्टि होती है तो संबंधित महिला के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. घटना ने शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है. स्थानीय लोग भी इस तरह की घटना पर चिंता जता रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है और पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement