बिहार में बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली, चोरी रोकने पहुंची थी पुलिस की टीम

बिहार की राजधानी पटना में देर रात को 7 चोर एक मोबाइल टॉवर से बैट्री की चोरी कर रहे थे. इसी दौरान बेउर थाना के दारोगा और dial 112 की टीम चोरों को पकड़ने पहुंच गई. पुलिस को सामने देखकर चोरों ने गोली चला दी जो दारोगा के हाथ में लग गई. घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 25 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है. राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दारोगा को गोली मार दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली दारोगा के हाथ में लगी है.

घायल दारोगा का नाम फूलन राम है. दरअसल रविवार की देर रात को 7 चोर एक मोबाइल टॉवर से बैट्री की चोरी कर रहे थे. इसी दौरान बेउर थाना के दारोगा और dial 112 की टीम चोरों को पकड़ने पहुंच गई.

Advertisement

पुलिस को सामने देखकर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली दारोगा फूलन राम के हाथ में लग गई. मौके का फायदा उठाकर  4 चोर भागने में कामयाब हो गए जबकि 3 चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया. घायल दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो खतरे से बाहर हैं.

अभी हाल ही में बेगूसराय में शराब तस्करों ने एक दारोगा की हत्या कर दी थी. दरअसल शराब तस्करों ने एक दारोगा और होमगार्ड जवान को कुचल दिया था, जिसमें दारोगा की मौत हो गई थी. वहीं, एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »