खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस... पटना में रातभर चला ड्रामा, कोचिंग के बाहर डटे रहे स्टूडेंट्स

पटना में खान सर को लेकर देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस KGS कोचिंग के बाहर दबाव बनाए रही, लेकिन उन्हें गिरफ्त में नहीं ले सकी. दूसरी तरफ, बड़ी संख्या में छात्र रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे और हटने को तैयार नहीं हुए.

Advertisement
भारी विरोध के चलते पुलिस फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. (Photo: Screengrab) भारी विरोध के चलते पुलिस फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. (Photo: Screengrab)

शशि भूषण कुमार

  • ,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

पटना में रातभर भारी हंगामा हुआ, जहां पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. जैसे ही पुलिस टीम KGS कोचिंग पहुंची, बड़ी संख्या में समर्थक छात्र वहां जमा हो गए. प्रशासन ने रातभर कैंपस पर दबाव बनाए रखा, क्योंकि उनका मकसद फैजल खान को गिरफ्त में लेना था. पुलिस ने कई बार छात्रों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. ऐसे में रातभर इलाके में हलचल बनी रही. खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों की वजह से माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा. फिलहाल, पुलिस की ओर से पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Advertisement

असल में, यह मामला सिर्फ रातभर के हंगामे का नहीं है. इसके पीछे पटना के दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही टकराव की कहानी जुड़ी है. खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के बीच विवाद अब पुलिस केस तक पहुंच गया है. एक वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने फैजल खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. 

पूरे मामले में नया मोड़ तब देखने को मिला, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में खान सर का एक सुरक्षाकर्मी गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है. फुटेज मिलते ही पुलिस ने फौरन KGS पहुंचकर जांच की और उनके दो गार्डों को हिरासत में ले लिया. दोनों के ही हथियार फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजे गए हैं.

Advertisement

शुरुआत में इस फायरिंग के मामले में विरोधी ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी हुई थी. लेकिन इस नए वीडियो ने केस की पूरी दिशा बदल दी, जिससे अब पुलिस की सीधी नजर खुद खान सर पर टिक गई है.

इस टकराव की शुरुआत 27 मई को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद हुई. रिजल्ट आने के बाद दोनों कोचिंग संस्थानों ने सबसे ज्यादा छात्रों के चयन का दावा किया. दोनों तरफ से सम्मान समारोह हुए और शहरभर में पोस्टर-बैनर लगाए गए. आरोप है कि इसी दौरान खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर अपना बैनर चिपका दिया था, जिसके बाद यह विवाद लगातार बढ़ता चला गया. नौबत यहां तक आ गई कि 2-3 जून की रात दोनों गुटों के बीच जमकर तोड़फोड़, पथराव व फायरिंग हुई. 

वैनर विवाद के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के बाहर जुटे छात्र. (Photo: PTI)

अब देखना होगा कि छात्रों के इस भारी विरोध के बाद पटना पुलिस खान सर को कब तक गिरफ्तार कर पाती है. यह भी बड़ा सवाल है कि शिक्षा के इस बड़े गढ़ में शुरू हुई यह खतरनाक वर्चस्व की लड़ाई कब जाकर शांत होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »