अक्षिता राज बनेंगी क्रिकेटर आकाशदीप की दुल्हनिया, शादी का पूरा शेड्यूल आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप 24 जून को अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की रस्में 21 जून के तिलक समारोह से शुरू होंगी, जबकि बारात वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल पहुंचेगी. विवाह को लेकर परिवार और पूरे गांव में उत्साह का माहौल है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बड्डी गांव पहुंचकर आकाशदीप और उनके परिवार से मिले तथा उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

Advertisement
शादी को लेकर परिवार और गांव में उत्साह का माहौल है. File Photo शादी को लेकर परिवार और गांव में उत्साह का माहौल है. File Photo

मनोज कुमार सिंह

  • रोहतास,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और बिहार के रोहतास जिले के बड्डी गांव निवासी आकाशदीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी शादी को लेकर परिवार और गांव में उत्साह का माहौल है. घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया है. परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है.

Advertisement

21 जून को तिलक, 24 को बारात
आकाशदीप की शादी डेहरी के मानिकपुर निवासी अक्षिता राज के साथ होने जा रही है. शादी समारोह को लेकर कई दिनों तक विभिन्न रस्मों का आयोजन किया जाएगा. 21 जून को उनके पैतृक गांव बड्डी में भव्य तिलक समारोह आयोजित होगा. इसके बाद 22 जून को मेहंदी की रस्म और 23 जून को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हल्दी समारोह संपन्न किया जाएगा. 24 जून को वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में बारात पहुंचेगी, जहां दोनों का विवाह संपन्न होगा.

परिवार के लोगों का कहना है कि शादी में बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से कई राजनीतिक हस्तियां, खेल जगत से जुड़े लोग और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हो सकते हैं. शादी को लेकर पूरे गांव में भी उत्साह का माहौल है और लोग अपने स्टार क्रिकेटर के विवाह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

इसी बीच मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी आकाशदीप को विवाह की शुभकामनाएं देने उनके पैतृक गांव बड्डी पहुंचे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गांव के बाहर बनाए गए हेलीपैड पर उतरा, जहां से वह सीधे आकाशदीप के घर पहुंचे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलकर दी शुभकामना 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आकाशदीप और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री के आगमन से परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला. आकाशदीप की मां ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि आकाशदीप ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया. परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

भारतीय टीम में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले आकाशदीप के विवाह को लेकर न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव और खेल प्रेमी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »