बिहार: पत्नी और ट्यूशन टीचर के प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, घर में मिली खून से सनी लाश

समस्तीपुर के लगुनियां रघुकंठ गांव में पत्नी के अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक सोनू कुमार का शव घर में खून से सना मिला. परिजनों ने बहू और उसके ट्यूशन टीचर पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एफएसएल टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है. हत्या के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

Advertisement
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या (Photo: ITG) पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या (Photo: ITG)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 26 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

बिहार के समस्तीपुर में लगुनियां रघुकंठ गांव में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 30 साल के सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक था. 

हत्या का आरोप उसकी पत्नी स्मिता झा और उसके ट्यूशन टीचर हरिओम कुमार पर लगा है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सोनू ऑटो लेकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. 

Advertisement

अगली सुबह उसका शव घर के भीतर खून से लथपथ अवस्था में मिला. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डीएसपी सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी और गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक हरिओम के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई है. कुछ दिनों पूर्व सोनू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद विवाद हुआ और सोनू ने हरिओम को घर आने से मना कर दिया था.

मृतक के पिता का आरोप है कि बहू ने अपने प्रेमी और अन्य दो-तीन लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र  किया है.

Advertisement

हत्या के पीछे पारिवारिक कलह, अवैध संबंध और बदनामी का डर प्रमुख कारण माने जा रहे हैं. पुलिस सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement