नाबालिग लड़के से रेप, विरोध किया तो दांत से काटा गाल...गांव के मुखिया पर लगे आरोप

वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने मुखिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
नाबालिग लड़के से रेप, विरोध किया तो दांत से काटा गाल (Photo: representational image) नाबालिग लड़के से रेप, विरोध किया तो दांत से काटा गाल (Photo: representational image)

विकाश कुमार दुबे

  • हाजीपुर,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

बिहार में वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना 9 फरवरी की शाम करीब 6 बजे की है.नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मुखिया ने उसे 'किसान सम्मान निधि योजना' की जानकारी देने के बहाने बुलाया. आरोप है कि मुखिया ने नाबालिग को कचड़ा भवन नहर के किनारे ले जाकर उस पर दबाव बनाया और उसके निजी अंगों को पकड़ने का प्रयास किया. जब नाबालिग ने विरोध किया और चिल्लाया, तो मुखिया ने उसका मुंह दबाया और गाल पर दांत भी काट दिए. 

Advertisement

किसी तरह नाबालिग अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और माता‑पिता व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. नाबालिग के पिता 12 फरवरी को घर लौटे और इसके बाद बरांटी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मुखिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अर्जुन सिंह के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं और वे पहले भी जेल जा चुके हैं. मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »