खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग, बोले- 10 राउंड गोलियां चलते मैंने देखी

पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मामला दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है. खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच पुराने विवाद की भी चर्चा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Advertisement
घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके की बताई जा रही है. File Photo ITG घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके की बताई जा रही है. File Photo ITG

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:09 AM IST

बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की गई. गोलीबारी की घटना पर खान सर का बयान आया है. उन्होंने कहा कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था. मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं. इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया.

Advertisement

खान सर ने कहा कि दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं. इसी बात से समस्या है उन्हें. साथ में उन्होंने ये भी जोड़ा कि मेरे कोचिंग से इतने ज्यादा रिजल्ट क्यों आते हैं.

घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके की बताई जा रही है, जहां खान सर का कोचिंग संस्थान स्थित है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खान सर और एक प्रतिद्वंदी कोचिंग संस्थान के संचालक के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि कोचिंग संचालक खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच पुराना विवाद रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से फायरिंग के कारणों और आरोपियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की जांच जारी है.

खान सर पटना में खान सर एकेडमी चलाते हैं. वे SSC, Railway, BPSC, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं.

खान सर ने 2025 में गुपचुप शादी की थी. शादी बहुत कम लोगों के बीच हुई क्योंकि उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव था. फिर उन्होंने पटना में रिसेप्शन रखा, जिसमें उनकी पत्नी पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं.

रिसेप्शन में तेजस्वी यादव, JDU नेता सुनील कुमार जैसे कई प्रमुख राजनेता शामिल हुए थे. शिक्षा जगत से अलख पांडे नीतू मैम और अन्य कई प्रसिद्ध शिक्षक भी रिसेप्शन में पहुंचे थे. इस भव्य समारोह में हजारों छात्रों और आम मेहमानों ने भी शिरकत की. यह एक बहुत बड़ा और यादगार आयोजन था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »