बिहार: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से दहल गया दानापुर, छत गिरने से दर्दनाक हादसा

पटना के दानापुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां रविवार देर रात मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर 42 पट्टी गांव में हुआ. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

Advertisement
छत गिरने से पांच जिंदगियां खत्म (Photo: Screengrab) छत गिरने से पांच जिंदगियां खत्म (Photo: Screengrab)

मनोज कुमार सिंह

  • दानापुर,
  • 10 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. मकान की छत गिर जाने से उसके मालिक बबलू खान (32) सहित उनके पूरे परिवार की मौत हो गई. मृतकों में उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मोहम्मद चांद (10), बेटियां रूकशार (12) और चांदनी (2) शामिल हैं. हादसे के वक्त सभी घर में सो रहे थे. यह घटना अकिलपुर थाना क्षेत्र के 42 पट्टी गांव में हुई.

Advertisement

अचानक गिरा मकान का छत

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात करीब पौने दस बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी. आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही अकिलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया लेकिन जब तक सभी को बाहर निकाला गया, तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया. मृतकों के परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

नमी की वजह से कमजोर हो गया था मकान

अकिलपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मकान का छत काफी पुराना था, जो लगातार बारिश और नमी की वजह से कमजोर हो गया था. इसी कारण रविवार रात वह अचानक गिर गया. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार के परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है.

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवार को मुआवजा और अन्य सहायता शीघ्र दी जाए, ताकि परिजनों को कुछ राहत मिल सके.

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »