छात्रा से गैंगरेप मामले में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पटना में छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, छात्रा से गैंगरेप मामले में स्थानीय थाना से लापरवाही मामले में थानेदार राहुल कुमार, ASI शशि भूषण प्रसाद, ASI हरिशंकर पंडित, थाने का मुंशी सूर्य देव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

राजेश कुमार झा

  • पटना,
  • 31 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

पटना में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की वारदात मामले में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जांच के बाद पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने थाना अध्यक्ष और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि 28 मार्च को कोचिंग के लिए घर से निकली एक छात्रा को गांव के ही युवकों द्वारा अगवा कर गैंगरेप किया गया था. 

Advertisement

मामला पिपलावां थाना इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को छात्रा कोचिंग जा रही थी, तभी  गांव के ही युवकों ने अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. 29 मार्च को परिजनों ने पीपलावां थाने में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी युवकों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Bihar: घर में घुसकर नाबालिग से दो युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार  

'कोचिंग जाने के लिए दोपहर 3 बजे घर से निकली'

पटना के फुलवारी शरीफ डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची के लिखित आवेदन के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल और न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार को पीपलावां गांव की एक बच्ची अपने घर से कोचिंग जाने के लिए दोपहर 3 बजे के आसपास निकली थी.

Advertisement

'गांव के कुछ मनचले युवकों ने जबरन किया अपहरण'

दो घंटे कोचिंग चलता है, इसीलिए बच्ची ने कोचिंग पहुंचने से पहले ही एक दुकान से कुरकुरे खरीदने गई थी. इसी दौरान गांव के कुछ मनचले युवकों ने जबरन बच्ची का अपहरण कर लिया. इसके बाद पास के एक डेकोरेशन के गोदाम ले गए. बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले बच्ची से मारपीट की गई. फिर सर पर पिस्तौल रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी. 

'छात्रा के शोर करने पर आरोपियों ने चलाया जनरेटर'

इसके बाद बच्ची को बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया. जब बच्ची द्वारा शोर मचाने की प्रयास की गई, तो मनचले युवकों ने ग्रामीण तक उसकी आवाज नहीं पहुंचे, इसके लिए डेकोरेशन दुकान में रखी गई जनरेटर और पास के ऑटो को स्टार्ट कर दिया. बच्ची कोचिंग से 5 बजे तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजना शुरू किया.

'आरोपी सूरज कुमार उर्फ सुरम मांझी गिरफ्तार'

परिजनों जब कोचिंग पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वह कोचिंग नहीं गई थी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को बच्ची डेकोरेशन के गोदाम में गंभीर हालत में मिली. परिजनों ने 29 मार्च शुक्रवार को इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. परिजनों ने यह आरोप लगाया कि बच्ची के साथ गांव के ही मनचलो द्वारा गलत किया गया. इस मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस हरकत में आई और आरोपियों में से 20 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ सुरम मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

मामले में  सिटी एसपी ने कही ये बात

पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया कि छात्रा के साथ गैंग रेप की वारदात हुई थी. इस मामले में एक आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, छात्रा से गैंगरेप मामले में स्थानीय थाना से बहुत बड़ी लापरवाही बरती गई है. इस मामले में थानेदार राहुल कुमार, ASI शशि भूषण प्रसाद, ASI हरिशंकर पंडित, थाने का मुंशी सूर्य देव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »