एक ही लड़की से दो दोस्तों को हुआ प्यार, फिर प्लान बनाकर एक ने किया दूसरे का कत्ल

बेतिया में पुलिस ने दीपक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है जिसकी सच्चाई जान लोग हैरान हो गए. इसे शुरू में रेल हादसा माना जा रहा था लेकिन दीपक की मौत उसके दोस्तों की खौफनाक साजिश निकली. एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग के मामले में दो साथियों ने मिलकर दीपक को पहले नशे में धुत किया, फिर बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी और शव को ट्रैक पर फेंक दिया. तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है.

Advertisement
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार (Photo: Screengrab) पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 04 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

बेतिया पुलिस ने दीपक गुंजन पटेल हत्या कांड का खुलासा कर दिया है. दीपक की मौत हादसे में नहीं हुई थी बल्कि दोस्ती के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश थी. 12 जुलाई को बलथर थाना क्षेत्र से बरामद हुई लाश को शुरू में रेल हादसा माना गया था, लेकिन मां की एफआईआर और पुलिस जांच ने पूरा सच सामने ला दिया.

Advertisement

दरअसल, मृतक दीपक का एक नाबालिग लड़की से अफेयर था. उसी लड़की से आरोपी रोहित भी एकतरफा प्यार करता था. इस जलन ने रोहित को खूनी बना दिया. उसने अपने साथियों मुराद आलम और प्रदीप उर्फ साधू के साथ मिलकर दीपक की हत्या की साजिश रची थी.

कैसे हुआ कत्ल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले दीपक को एक होटल में बुलाया और उसे शराब पिलाई. नशे में धुत होने के बाद दीपक को रेलवे ट्रैक की ओर ले जाया गया.  वहां बेहोशी की हालत में आरोपियों ने पत्थरों से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद सबूत छुपाने के लिए शव को ढाला के पास छोड़ दिया गया, ताकि यह मामला ट्रेन हादसे जैसा लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके.

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस की तकनीकी जांच और गहन तफ्तीश ने हत्या की इस पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया. जांच में शामिल नरकटियागंज के एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. एक दोस्त ने महज़ प्यार की जलन में अपने ही साथी की जान ले ली और उसके कत्ल को हादसा दिखाने की कोशिश की.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »