Bihar: मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने बचाया, मां-बेटा गिरफ्तार

बिहार के बगहा में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बचाया है. मामले में मां नियति देवी और बेटे नागेश भुइंया को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास मोबाइल और रेलवे टिकट बरामद हुए हैं. बच्चियों को नौरंगिया थाना लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Abhishek Pandey/ITG) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Abhishek Pandey/ITG)

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा,
  • 23 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

बिहार के बगहा में मानव तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है. यह कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), नौरंगिया थाना पुलिस और जन शक्ति फाउंडेशन की संयुक्त टीम ने की. शुरुआती सूचना मिलने पर तुरंत त्वरित कार्रवाई की गई और बच्चियों को मुक्त कराया गया.

मुक्त कराई गई बच्चियां नौरंगिया थाना क्षेत्र की निवासी हैं और उनकी उम्र लगभग 4, 6 और 12 वर्ष बताई जा रही है. बच्चियों को तुरंत नौरंगिया थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. जन शक्ति फाउंडेशन की संचालिका लक्ष्मी खत्री के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्कूल में हादसा या लापरवाही? बगहा में पढ़ा रहे शिक्षक पर गिर पड़ी छत, फिर...

मां-बेटे गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में नियति देवी (43) और उसके बेटे नागेश भुइंया (19) को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और रेलवे टिकट भी बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

जांच जारी और लोगों से अपील

बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि इस मामले में मानव तस्करी के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अगर वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी रखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि इस तरह की समय पर सूचना से और भी कई नाबालिगों को तस्करी से बचाया जा सकता है.

Advertisement

इस कार्रवाई से बगहा जिले में मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस और सामाजिक संगठनों की सक्रियता स्पष्ट रूप से दिख रही है. आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संभावित अन्य आरोपी और नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »