शादी से लौट रहा था घर, रास्ते में काल बनकर आया तेज रफ्तार कार, दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत

बगहा के नदी थाना क्षेत्र में नैनहा ढाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी. दोनों युवक बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों विवाहित थे. पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है.

Advertisement
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.(Photo: Abhishek Pandey/ITG) परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.(Photo: Abhishek Pandey/ITG)

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

बगहा के नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. दोनों युवक अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों और गांव के लोगों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया.

यह भी पढ़ें: स्कूल में हादसा या लापरवाही? बगहा में पढ़ा रहे शिक्षक पर गिर पड़ी छत, फिर...

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, दौनाहा निवासी शंभू यादव के 32 वर्षीय पुत्र ब्यास यादव और भिक्खू यादव के 24 वर्षीय पुत्र श्याम यादव अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे. यह समारोह चनपटिया थाना क्षेत्र के बकुलहर गांव में आयोजित था, जहां ‘इमली घोंटने’ की रस्म चल रही थी. दोनों युवक रस्म पूरी होने के बाद देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

Advertisement

इसी दौरान नैनहा ढाला के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उनकी जान बचाने का मौका नहीं मिल सका.

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि दोनों युवक विवाहित थे. ब्यास यादव तीन पुत्रों के पिता थे, जबकि श्याम यादव की शादी इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती है. एक ही परिवार के दो युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर फैल गई है.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वाहन की तलाश जारी है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement