बिहार: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 5 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत हो गई. ये सभी लोग महाकुंभ से लौट रहे थे और अपने घर नेपाल जा रहे थे. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अचानक गाड़ी मोड़ ली जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

Advertisement
यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • मुजफ्फरपुर,
  • 01 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे नेपाली श्रद्धालुओं का वाहन शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे को लेकर जिले की डिप्टी एसपी वीणिता सिन्हा ने बताया कि , यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एसयूवी हाईवे पर तेज गति से चल रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अचानक गाड़ी मोड़ ली जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु नेपाल के महोत्तरी जिले के निवासी थे. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन के अनुसार, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »