बहुत इंतजार के बाद यामाहा इंडिया ने आखिरकार अपना नई बाइक Yamaha FZ 25 को भारत में लॉन्च कर दिया है. जिसकी शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 1.19 लाख रुपये है. इस लॉन्च के साथ ही Yamaha 200-250cc के सेगमेंट की गाड़ियों को कड़ा टक्कर देगी. इस मौके पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम भी मौजूद थे.
इंजन:
नए Yamaha FZ 25 में 249cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, सिंगल सिलिंडर इंजन है जो 20.9PS का पीक पॉवर और 20NM का पीक टार्क जेनेरेट करेगा. साथ ही बाइक फाइव-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगी. कंपनी का दावा है कि बाइक 43Kmpl का माइलेज देगी.
डायमेंशन:
ये बाइक के साथ आएगी. इसलिए इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा.
सस्पेंशन:
नए Yamaha FZ 25 के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट डिस्क है और इसके डिस्क है.
फीचर्स:
बाइक में LED हेडलाइट, LCD इंस्ट्रूमेंट कल्सटर और एक मडगार्ड जो स्विनग्राम और व्हील के साथ मूव करेगा. पर दूसरी तरफ इस बाइक में ABS ऑप्शन के तरह भी नहीं दिया गया है.
कॉम्पिटिशन:
बाजार में उतरने के बाद Yamaha की इस गाड़ी का मुकाबला से और KTM Duke 200 से रहेगा.
कलर:
बाइक तीन कलर ऑप्शन के साथ आएगी- बैलेस्टिक ब्लू, वॉरियर व्हाइट और नाइट ब्लैक.
साकेत सिंह बघेल