कामयाब रहा Ola शेयर, एक साल में मिली 500 फिसदी ग्रोथ

दिल्ली की कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला की ओला शेयर सेवा ने पिछले एक साल में 500 फीसदी की ग्रोथ की है. कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि ओला शेयर में सबसे ज्यादा ग्रोथ दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में दर्ज की गई है.

Advertisement
Ola शेयर को एक साल में मिली 500 फिसदी की ग्रोथ Ola शेयर को एक साल में मिली 500 फिसदी की ग्रोथ

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

दिल्ली की कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला की ओला शेयर सेवा ने पिछले एक साल में 500 फीसदी की ग्रोथ की है. कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि ओला शेयर में सबसे ज्यादा ग्रोथ दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में दर्ज की गई है.

कंपनी से दावा है कि ओला शेयर की शुरुआत से अब तक कंपनी ने करीब बचाया और 1 करोड़ 20 लाख किलोग्राम तक Co2 का इमिशन भी कम हुआ है.

Advertisement

ओला के COO विशाल कौल ने कहा, 'ओला शेयर हमारे फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स में से एक है और सड़कों पर जाम को कम करता है, इसका मतलब यह है कि शहरों में लोगों को जाम में कम समय व्यतीत करना होता है.'

कौल ने ये भी बताया कि दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में ओला शेयर के सबसे ज्यादा ग्राहक हैं. इन शहरों में कंपनी 1 रुपये में शेयर पास बेच रही है.

कंपनी यात्रियों को बेच रही है. ये एक सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट है. जिसे खरीदने के बाद ग्राहक 5 जून से 11 जून तक एक रुपये की तय कीमत में ओला शेयर की सवारी कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »